
सुमंगल ज्वेलर्स की 09वीं भव्य आभूषण प्रदर्शनी का शुभारंभ, 23 अगस्त तक चलेगा आयोजन
वाराणसी। सुमंगल ज्वेलर्स द्वारा आभूषणों की समृद्ध भारतीय परंपरा, उत्कृष्ट शिल्पकला और छह दशकों से अधिक समय से अर्जित ग्राहकों के अटूट विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हुए 09वीं भव्य आभूषण प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक सुमंगल एकम के बगल में, सिगरा स्थित परिसर में किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ परम पूज्य गुरुजी बाल व्यास श्रीकांत शर्मा जी के कर कमलों द्वारा किया गया।
उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में अतिथियों, आभूषण प्रेमियों एवं ग्राहकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों एवं ग्राहकों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित नवीन आभूषण संग्रह का अवलोकन किया और पसंदीदा आभूषणों की खरीदारी की। आकर्षक डिजाइनों और उत्कृष्ट कारीगरी को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर संजय सिद्धांत लोहिया, विनोद लोहिया, गोविंद लोहिया, अंशुल लोहिया, नमन लोहिया एवं शुभम लोहिया ने अतिथियों एवं ग्राहकों का आत्मीय स्वागत किया।






