Saturday, September 5, 2026

लय रत्न सम्मान से सम्मानित हुए पद्मश्री डॉ राजेश्वर आचार्य

लय रत्न सम्मान से सम्मानित हुए पद्मश्री डॉ राजेश्वर आचार्य

लयोत्सव चतुर्थ संस्करण की प्रथम निशा में कलाकारों की प्रस्तुति से श्रोता आनंदित हो उठे। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति सहित काशी के महान कलाकार पंडित पूरण महराज, प्रो .डॉ.प्रवीण उद्धव , प्रसिद्ध सितार वादक पं० रविंद्र गोस्वामी, विनोद मिश्रा एवं नाद श्री संस्थान की संरक्षक मीना मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रथम प्रस्तुति के रूप में लखनऊ के युवा कलाकार सोहम मिश्र ने अपने वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।दूसरी प्रस्तुति अहमदाबाद से गोस्वामी रसिक प्रीतम ने अपने स्वतंत्र वादन से खूब सुंदर समां बांधा।
तृतीय एवं प्रथम दिवस की अंतिम कड़ी में काशी के प्रसिद्ध सितार वादक पंडित नरेंद्र मिश्र एवं जाने माने तबला वादक पंडित कुबेर नाथ मिश्र ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। पद्मश्री डॉ.राजेश्वर आचार्य लय रत्न सम्मान से सम्मानित कर काशी के कलाकार धन्य हुए। उनके श्रीमुख से निकले एक एक शब्द से जो ज्ञान की धारा निकलती है ,उसे व्यक्त करना आसान नहीं। उन्होंने पंडित महादेव प्रसाद मिश्र एवं पंडित किशन महाराज जी से संबंधित बहुत सारी स्मृतियों को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक देव नारायण मिश्र ने किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir