Saturday, September 5, 2026

रामगोपाल वर्मा के नेतृत्व में सावन हरियाली महोत्सव में उमड़ा उत्साह

रामगोपाल वर्मा के नेतृत्व में सावन हरियाली महोत्सव में उमड़ा उत्साह

लोकगीत, भजन और सूफी संगीत ने बांधा समां

में सावन हरियाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। रामापुरा के पार्षद रामगोपाल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में सावन की हरियाली, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की मनोहारी झलक देखने को मिली। क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव रहे। अतिथियों ने सभी को सावन हरियाली महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय लोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया।

सांस्कृतिक संध्या में भजन गायिका कंचन सिंह, पूर्वांचल के कलाकार सहाय सांवरिया तथा सूफी गायक अभिराज ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। भजन, लोकगीत और सूफी संगीत की प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोग झूम उठे और देर तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir