Saturday, September 5, 2026

मुस्तफाबाद के सेवक प्रधान पारस: खबर मिलते ही खरीदी मोटर, 8 दिन से डूबे घरों को दिलाई राहत

मुस्तफाबाद, चिरईगांव, वाराणसी। कहते हैं नीयत साफ हो तो रास्ता निकल ही आता है। मुस्तफाबाद में इसे सच कर दिखाया है गांव के प्रधान पारस ने। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय और जच्चा-बच्चा केंद्र के पास पिछले 8 दिनों से बारिश और सीवर का गंदा पानी भरा था, जिससे शंकर यादव, डब्लू सिंह, अनिल यादव, सीला यादव, रमेश यादव सहित 8-10 परिवारों के घर डूब गए थे और स्कूल बंद पड़ा था।

जैसे ही जलभराव की खबर प्रधान जी तक पहुंची, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ब्लॉक अधिकारियों और प्रशासन से संपर्क किया। प्रधान जी ने अपनी सूझबूझ से तुरंत नई मोटर खरीदने की व्यवस्था की और मौके पर लगवाकर पानी की निकासी शुरू करा दी।

प्रधान जी के इस त्वरित कदम से पूरे गांव ने राहत की सांस ली है। गंदा पानी तेजी से निकल रहा है।

सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरी समस्या के दौरान किसी भी ग्रामीण ने प्रधान जी को दोष नहीं दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि हमारे प्रधान जी बहुत अच्छे, कर्मठ और ईमानदार हैं। जैसे ही उनके पास कोई व्यवस्था आती है, वे तुरंत गांव के हित में लग जाते हैं।

 

ग्रामीणों ने कहा कि यह समस्या प्राकृतिक और सीवर जाम के कारण हुई, लेकिन प्रधान जी ने सेवक की तरह दिन-रात एक करके समाधान निकाला। पारस प्रधान हमेशा गरीब, किसान और हर जरूरतमंद के सुख-दुख में खड़े रहते हैं।

 

समस्त ग्रामवासियों ने प्रधान जी की इस मानवता और तत्परता के लिए उन्हें दिल से आशीर्वाद और धन्यवाद दिया है। गांव वालों ने कहा – हमें गर्व है कि हमें पारस जैसे प्रधान मिले।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir