Saturday, October 24, 2026

पैर में प्लास्टर, फिर भी मतदान के संकल्प में नहीं आई कमी, व्हीलचेयर पर पहुंचकर प्रतीक पाण्डेय ने किया मतदान

पैर में प्लास्टर, फिर भी मतदान के संकल्प में नहीं आई कमी, व्हीलचेयर पर पहुंचकर प्रतीक पाण्डेय ने किया मतदान

 

शहाबगंज, चंदौली

लोकतंत्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा और मतदान के प्रति जागरूकता की मिसाल पेश करते हुए भाजपा के जिला मंत्री प्रतीक पाण्डेय ने पैर में प्लास्टर होने के बावजूद व्हीलचेयर पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

शुक्रवार को वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में प्रतीक पाण्डेय ने पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय, शहाबगंज में बने मतदान केंद्र पर अपना बहुमूल्य मत डाला। पैर में प्लास्टर होने के कारण उन्हें चलने-फिरने में परेशानी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मतदान के प्रति अपने संकल्प को कमजोर नहीं पड़ने दिया।

 

मतदान के बाद प्रतीक पाण्डेय ने कहा कि कर्तव्य किसी स्थिति या परिस्थिति का मोहताज नहीं होता। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक जागरूक नागरिक की भागीदारी से सुनिश्चित होती है। शिक्षित वर्ग का मत केवल एक संख्या नहीं, बल्कि समाज की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दायित्व है।

 

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मतदान को केवल अधिकार नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी समझें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir