Friday, October 30, 2026

राजातालाब पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल बरामद कर मालिक को सौंपा

राजातालाब पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल बरामद कर मालिक को सौंपा

 

सर्विलांस सेल की मदद से मिली सफलता

 

राजातालाब। सर्विलांस की मदद से राजातालाब पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उसके मालिक को सकुशल सुपुर्द किया। बरामद मोबाइल शरफराज अंसारी निवासी जनपद मिर्जापुर का हैं। पुलिस के अनुसार आवेदक 28 अक्टूबर को राजातालाब बाजार में सब्जी खरीदने आया था तभी उसका मोबाइल कहीं गिरकर गुम हो गया था। पीड़ित ने थाना राजातालाब पर लिखित तहरीर दी थी जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर सर्विलांस सेल की सहायता से तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मोबाइल को भवानीपुर गांव में एक नाबालिग बालक से बरामद किया। इसके बाद मोबाइल स्वामी को बुलाकर फोन सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस पाकर आवेदक ने वाराणसी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir