सरदार पटेल की जयंती पर अपना दल (एस) ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
वाराणसी। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में अपना दल (एस) ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। इसी क्रम में वाराणसी के मलदहिया चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल शामिल हुए।

उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से सैकड़ों रियासतों का विलय कर अखंड भारत की नींव रखी। वे राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर हमें देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, राकेश यादव, डॉ नरेंद्र पटेल, डॉ महेंद्र सिंह पटेल , मानस सिंह,महेंद्र शर्मा, श्याम नारायण सिंह पटेल, हौसला प्रसाद, धीरेंद्र सिंह सोनू, महेंद्र पटेल, अनीता पटेल, रीना पटेल, दीपक कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


