Tuesday, November 3, 2026

थाना सिंधोरा पुलिस एवं एसओजी-02 की संयुक्त टीम द्वारा अवैध पटाखों के निर्माण एवं भंडारण का भंडाफोड़ करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 501.5 किग्रा निर्मित/अर्धनिर्मित पटाखे एवं पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद।

आशीष मोदनवाल पत्रकार

विषयः– थाना सिंधोरा पुलिस एवं एसओजी-02 की संयुक्त टीम द्वारा अवैध पटाखों के निर्माण एवं भंडारण का भंडाफोड़ करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 501.5 किग्रा निर्मित/अर्धनिर्मित पटाखे एवं पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद।*

आगामी दीपावली त्योहार के दृष्टिगत अवैध पटाखों के निर्माण एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के निर्देशन में दिनांक 02.11.2026 को थानाध्यक्ष सिंधोरा पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सिंधोरा पुलिस एवं एसओजी-02 की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिंधोरा बाजार स्थित एक मकान पर दबिश दी गई।दबिश के दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध रूप से निर्मित एवं अर्धनिर्मित पटाखे तथा पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री कुल वजन लगभग 501.5 किग्रा बरामद की गई। मौके पर मौजूद रफीक पुत्र स्व0 मजहर निवासी सिंधोरा बाजार, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी से पटाखा निर्माण एवं भंडारण संबंधी वैध अनुज्ञप्ति मांगी गई, जिसे वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए बरामद विस्फोटक सामग्री कब्जे में ली गई तथा फॉरेंसिक फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक नमूने संकलित किए गए।

अभियुक्त से पूछताछ का विवरण–

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पैसे कमाने के उद्देश्य से पटाखे बनाकर दुकानों पर बेचना चाहता था, जबकि उसके पास पटाखा निर्माण की कोई वैध अनुज्ञप्ति नहीं है।

 

इस संबंध में थाना सिंधोरा पर मु0अ0सं0 0197/2026 धारा 5/9B(1)(A)(b) विस्फोटक अधिनियम 1884 एवं धारा 288 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–

1. रफीक पुत्र स्व0 मजहर, निवासी सिंधोरा बाजार, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 45 वर्ष।

बरामदगी का विवरण–

1. कुल 501.5 किग्रा निर्मित एवं अर्धनिर्मित पटाखे।

2. फूलझड़ी, रॉकेट, बुलेट बम, सुतली बम, मिर्ची बम एवं चकरी।

3. पटाखा निर्माण में प्रयुक्त बारूद, शोरा, गंधक, चारकोल, एल्युमिनियम पाउडर एवं अन्य सामग्री।

4. पटाखे बनाने एवं बारूद भरने में प्रयुक्त उपकरण एवं अन्य सामान।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–

थाना सिंधोरा पुलिस टीम–

1. एसओ पंकज कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष सिंधोरा।

2. उ0नि0 रोशन सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा सिंधोरा।

3. उ0नि0 कौशल किशोर।

4. म0उ0नि0 दीप्ति शर्मा।

5. रि0का0 अभिषेक पाण्डेय।

6. रि0का0 शाकिर अली।

7. म0का0 संध्या पाण्डेय।

एसओजी-02 टीम–

1. उ0नि0 पंकज सिंह चौहान, प्रभारी एसओजी-02।

2. हे0का0 बृज बिहारी ओझा।

3. का0 आशीष कुमार सिंह।

4. का0 आशुतोष सिंह।

5. का0 गौरव भारती।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir