महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने फिट इण्डिया के तहत किया रैली का आयोजन
सोनभद्र
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के एनसीसी कैडेट्स ने 25 सितम्बर शनिवार को फिट इंडिया रैली का आयोजन किया।101, बटालियन मिर्जापुर द्वारा आदेशित इस कार्यक्रम को जनपद सोनभद्र में आयोजित करने के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र को चयनित किया गया।
फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत योग, प्राणायाम, व्यायाम, चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं रैली के माध्यम से एनसीसी के कैडेट्स ने बैनर, पोस्टर, हैंड बिल आदि हाथों में लेकर के ओबरा नगर में भ्रमण किया। फिट इंडिया रैली में एनसीसी कैडेट्स ने नारो आदि से लोगों को जागरूक किया इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के मुख्यद्वार से प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने किया। फिट इंडिया रैली ओबरा नगर के मुख्य स्थानों से होते हुए पुनः महाविद्यालय में आकर स्थगित हुआ।
एनसीसी कैडेट्स में युवराज, लक्ष्मण, इशिका, आकृति आदि ने प्रमुख रूप से अपना योगदान दिया तथा समस्त कार्यक्रम एनसीसी अधिकारी डॉ सुनील कुमार के देखरेख में संपन्न हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
UP 18 NEWS से चन्द्रमोहन शुक्ला की रिपोर्ट






