Thursday, August 20, 2026

अज्ञात पिकप वाहन के चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की हुई दर्दनाक मौत

अज्ञात पिकप वाहन के चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की हुई दर्दनाक मौत

 

राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के बीरभानपुर ओदार गांव के सामने पंचकोशी मार्ग पर मंगलवार की दोपहर में लगभग 1 बजे सड़क पार करते समय अज्ञात पिकप वाहन की चपेट में आने से राजातालाब रानी बाजार निवासी जुनैद उर्फ बाबू नामक 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना के दौरान घटनास्थल से अज्ञात पिकप वाहन जंसा की तरफ फरार हो गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब चौकी इंचार्ज राजेश मौर्य ने उक्त मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घटना की सूचना मिलते हैं परिवार वालों में कोहराम मच गया तथा पिता जमील तथा मां शकीला सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्राम प्रधान रानी बाजार अनिल मोदनवाल ने बताया कि मृतक कक्षा 7 का छात्र था जो तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था जिसको चार बहन हैं। पिता जमील ने उक्त अज्ञात माल वाहक पिकप वाहन के खिलाफ राजातालाब थाने में तहरीर दिया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir