इलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार के इनामिया अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान तमंचा व कारतूस बरामद, एसपी के निर्देश पर चल रहा था अभियान
चन्दौली, 08 अप्रैल 2026।
जनपद में अपराध नियंत्रण एवं गोवंश तस्करी पर रोकथाम के तहत चलाए जा रहे अभियान में थाना इलिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 50 हजार रुपये (थाना नौगढ़, चन्दौली) व 25 हजार रुपये (थाना रायपुर, सोनभद्र) के इनामिया वांछित अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के निर्देशन में थाना इलिया प्रभारी चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने 08 अप्रैल 2026 को बनरसिया माइनर के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त भगवान यादव पुत्र रामदुलार यादव, निवासी ग्राम निरंजनपुर थाना चैनपुर जनपद भभुआ (कैमूर) बिहार, उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी:
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 अदद देशी तमंचा (.315 बोर), 01 अदद जिन्दा कारतूस एवं 01 अदद मिस कारतूस बरामद किया गया।
पूछताछ में खुलासा:
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह सोनभद्र जनपद के घोरावल क्षेत्र से गोवंश खरीदकर बिहार ले जाकर बेचता था। तस्करी के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत वह अवैध तमंचा अपने साथ रखता था।
विधिक कार्रवाई:
अभियुक्त के विरुद्ध थाना इलिया में मु0अ0सं0-25/2026 के तहत धारा 3/25(1B)(A) आयुध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।






