Friday, August 21, 2026

ऑन-द-स्पाट ऑल इण्डिया ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता।

ऑन-द-स्पाट ऑल इण्डिया ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता।

 

चन्दौली ब्यूरो/ डीडीयू नगर महिला कल्याण संगठन,पं0 दीन दयाल उपाध्याय मंडल की ओर से पूर्व मध्य रेल इण्टर कॉलेज,डीडीयू में ऑन-द-स्पाट ऑल इण्डिया ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 6 से 15 वर्ष तक के कुल 105 रेलवे कर्मचारियों के बच्चों ने भाग लिया।

 

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा अनीता पाण्डेय ने उपस्थित प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए समझाया कि इस तरह के प्रतियोगिता में उन्हें अपने बच्चों की प्रतिभा को बढ़ावा देना चाहिए। यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है कि हमारे बच्चों की प्रतिभा हमारे हर मुमकिन प्रयास से साकार हो। इस तरह की प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को सशक्त बनाने के क्रम में संगठन द्वारा उठाया गया एक छोटा कदम है। संगठन द्वारा भाग ले रहे बच्चों की जलपान हेतु कुछ सामग्री का वितरण भी किया गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir