Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

गोवंश पशुओं के साथ चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोवंश पशुओं के साथ चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

राजातालाब।स्थानीय पुलिस द्वारा नौ गोवंश पशुओं को क्षेत्र के टोडरपुर गांव से बिहार ले जाते समय चार अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी किया करवाई क्षेत्र के टोडरपुर बगीचे से हुई। यहा चार अभियुक्त एक पिकअप पर गोवंशी पशु को लादकर नौबतपुर चन्दौली (बिहार बार्डर) से बिहार ले जाने वाले थे।ऐन वक्त पर राजातालाब पुलिस ने रात्रि के समय छापेमारी कर

चार अभियुक्तों को पकड़ा। पकड़े गए अभियुक्त में बच्चन कुमार गोड़ उर्फ लफडू गोड़ पुत्र मोहन गोड़ निवासी ग्राम धरसौना थाना चोलापुर,अकबर उर्फ टिल्लू पुत्र स्व० रसूल निवासी पड़री थाना पड़री जनपद मिर्जापुर,एहसान नट पुत्र मो० अली निवासी आर सी नगर पड़ी थाना पड़ी जनपद मिर्जापुर,दिनेश राजभर पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम टोडरपुर राजातालाब के रहने वाले हैं। राजातालाब पुलिस के अनुसार सभी का आपराधिक रिकार्ड भी है। गोवंश को पशुओं को पुलिस ने छोड़ दिया है जबकि अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में राजेश कुमार मौरय,इमाम हसन,अजब सिंह, सूरज चौरसिया,राजू व मुकेश कुमार शामिल रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir