Saturday, September 5, 2026

चंदौली में गूंजा CM योगी का ऐलान: 800 से अधिक महिलाओं के बीच मंत्री दयाशंकर मिश्र बोले— ‘मातृशक्ति के स्वावलंबन का नया युग’

योगी सरकार का रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा: 3 दिन सभी महिलाओं को और 60+ बुजुर्ग महिलाओं को जीवनभर फ्री बस यात्रा की सौगात

योजना का नाम: लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति निशुल्क बस यात्रा योजना

3 दिन का विशेष तोहफा: 27 से 29 अगस्त तक प्रदेश की सभी माताएं, बहनें और बेटियां UPSRTC व सिटी बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर।

आजीवन मुफ्त सफर: 60 वर्ष से अधिक उम्र की वरिष्ठ महिलाओं को पहचान पत्र दिखाने पर पूरे यूपी में उम्रभर फ्री यात्रा की सुविधा।

चंदौली में भव्य आयोजन: आईटीआई रेवसा सभागार में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयाल’ की अध्यक्षता में 800 से अधिक महिलाओं की मौजूदगी में हुआ लाइव प्रसारण।

चंदौली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की मातृशक्ति को ऐतिहासिक उपहार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति निशुल्क बस यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक सभी महिलाओं के लिए परिवहन निगम और सिटी बसों में सफर पूरी तरह मुफ्त रहेगा। इसके साथ ही, 60 वर्ष से अधिक आयु की वरिष्ठ महिलाओं को उम्रभर मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी गई है।

चंदौली के आईटीआई रेवसा सभागार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 800 से अधिक महिलाओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयाल’ ने की

मातृशक्ति के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प: डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयाल

समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि रक्षाबंधन केवल धागों का पर्व नहीं, बल्कि मातृशक्ति के स्वावलंबन और सम्मान का संकल्प है। सरकार का यह कदम बुजुर्ग माताओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सुरक्षित आवागमन की सुविधा देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।

मेधावी बेटियों को मिलेगी फ्री स्कूटी: रमेश जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के विधायक रमेश जायसवाल ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि सरकार आगामी अक्टूबर-नवंबर में स्नातक की पढ़ाई कर रहीं 50,000 छात्राओं को स्कूटी वितरित करने जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना, और सामूहिक विवाह योजना से महिलाओं का जीवन स्तर लगातार बेहतर हो रहा है।

अधिकारियों ने महिलाओं का किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री, विधायक, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई और भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने उपस्थित महिलाओं को अंगवस्त्र और मिष्ठान भेंट कर रक्षाबंधन की बधाई दी। सभागार में उपस्थित महिलाओं ने सरकार की इस योजना पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir