Saturday, October 31, 2026

छुट्टा सांड के हमले से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत

छुट्टा सांड के हमले से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत

 

राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के पनियरा गांव निवासी 57 वर्षीय रामा राजभर शुक्रवार की शाम बारिश बंद होने के बाद बकरियां चराने सिवान में गए थे, जहां एक छुट्टा सांड ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने उन्हें उठाकर पटक दिया और सींग से जमीन पर देर तक रगड़ता रहा। मौके पर मौजूद किसानों ने डंडों से भगाने की कोशिश की, लेकिन सांड हमला करता रहा। गांव से और लोगों के लाठी-डंडे लेकर पहुंचने पर सांड भागा। गंभीर रूप से घायल रामा राजभर को जक्खिनी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर हरहुआ स्थित अस्पताल रेफर किया गया, वहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने 112 नंबर और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

*छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान व ग्रामीण परेशान, क्षेत्र में दहशत व्याप्त*

 

खेतों से लेकर घरों व निजी गौशालाओं तक सांडों का आतंक मचा हुआ है। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मोहन सराय,जख्खिनी, टोडरपुर, मिल्कीचक, राजातालाब, वीरभानपुर, कनेरी, बसंतपट्टी, बैरवन सहित विभिन्न गांवों में छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ गया है, जिससे खेती-किसानी बर्बाद हो रही है। ये पशु खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ मनबढ़ सांड लोगों की निजी गौशालाओं में घुसकर पालतू पशुओं को मारते हैं और घरों में घुसकर चारा-भूसा खा जाते हैं। विरोध करने पर सांड लोगों को दौड़ाकर मारने की कोशिश करता है, जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है। वाराणसी जिलाधिकारी द्वारा छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशाला में रखने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है, जिसकी लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir