Saturday, September 5, 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रथम काशी आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया भव्य स्वागत 


आशीष मोदनवाल पत्रकार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रथम काशी आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया भव्य स्वागत

वाराणसी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आदरणीय रेखा गुप्ता के प्रथम काशी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर (वाराणसी) पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विनीता सिंह ने किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अभिनंदन किया तथा उनके काशी आगमन पर हर्ष व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माधुरी विश्वकर्मा (मंडल अध्यक्ष), आहुति सिंह (जिला प्रभारी), सोनिया जैन, रजनी सिंह (मंडल अध्यक्ष), ममता पटेल (मंडल अध्यक्ष), रेखा मिश्रा एवं किरण मिश्रा (जिला मंत्री) सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विनीता सिंह ने कहा कि काशी आगमन पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत करना महिला मोर्चा के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जनहित एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य आगे बढ़ेंगे।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir