Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

भ्रष्टाचार के मामले में चंदोली चकरघट्टा थाने के एसओ अरेस्ट, गो तस्करी मामले में कास्टेबल को भागने का आरोप…

भ्रष्टाचार के मामले में एसओ चकरघट्टा अरेस्ट, गो तस्करी मामले में कास्टेबल को भागने का आरोपचंदौली के चकरघट्टा थाने पर तैनात कांस्टेबल संजय यादव को भगाने और गो तस्करी के मामले में पैसे के लेनदेन के आरोप में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्य को थाने से गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्याक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया गया है. उक्त गिरफ्तारी एसपी के निर्देश पर की गई है.

बता दें कि बीते 6 अप्रैल को पुलिस क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा ने एक महिला से एक लाख रुपये की डील कर रहे सिपाही का रिश्वत लेने का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था. जिसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था. वहीं रात में ही थाने से आरोपी कांस्टेबल संजय यादव को थानाध्यक्ष ने भगा दिया था.

इस पूरे प्रकरण की सीओ चकिया आशुतोष तिवारीकी विवेचना कर रहे थे. ऑडियो क्लिप में कांस्टेबल द्वारा एक लाख रुपये के डील की बात की जा रही थी, उसमें थानाध्यक्ष का भी जिक्र किया गया है. पैसे मिलने के बाद आधा दर्जन पकड़े गए पशु तस्करों में एक आरोपी को कच्ची शराब बनाने के आरोप में जेल भेजकर मामले को रफादफा कर दिया गया है.

वहीं मामले की जांच की गई तो आरोप सही सिद्ध हुआ. इस प्रकरण में चकरघटृटा थाने में ही कांस्टेबल संजय यादव, दरोगा सुधीर कुमार आर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मुकदमा दर्ज है. शुक्रवार को सुबह एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर सीओ चकिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी चकिया अतुल प्रजापति और रामपुर चौकी इंचार्ज अभिनव गुप्ता ने आरोपी दरोगा को सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लॉकअप में डाल दिया.

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir