

राष्ट्रीय रक्तदान अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर 50 लोगों ने किया रक्तदान
वाराणसी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एक आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था है, जो अपने विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समय-समय पर समाजसेवा के अनेक कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है। इसी क्रम में संस्था की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया, जिसके तहत पूरे भारत में एक लाख यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है।
इसी अभियान के अंतर्गत संस्था के सामाजिक सेवा प्रभाग द्वारा पूर्व मुख्य प्रशासिका स्व. दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत श्रीराम नगर कॉलोनी, गौतम नगर कॉलोनी एवं बजरडीहा सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में गौतम नगर कॉलोनी स्थित सेवा केंद्र पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 50 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।






