विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कर शंकराचार्य जी ने काशी से गुजरात हेतु किया प्रस्थान
वाराणसी,2.11.26
काशी में नवरात्र महानुष्ठान,श्रीविद्या साधना शिविर सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन को सम्पन्न कर आज परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने त्रिदिवसीय प्रवास पर गुजरात हेतु प्रस्थान किया।शंकराचार्य जी के गुजरात प्रस्थान के समय भारी संख्या में संत एवं भक्त उपस्थित थे जिन्हें शंकराचार्य जी ने अपना शुभाशीर्वाद प्रदान किया।इस दौरान उपस्थित लोग जयघोष कर रहे थे।
उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि शंकराचार्य जी महाराज त्रिदिवसीय गुजरात प्रवास के दौरान साबरकांठा जिले में ब्राह्मण भोजनालय एवं गांधीनगर में सेतु मिशन द जनरेशन ब्रिज का शुभारंभ करेंगे।साथ ही गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों द्वारा शंकराचार्य जी महाराज के चरण पादुका का पूजन एवं उनका अभिनंदन किया जाएगा।साथ ही गुजरात प्रवास के दौरान शंकराचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में कई स्थानों पर धार्मिक आयोजन सम्पन्न किए जाएगा।गुजरात प्रवास के पश्चात शंकराचार्य जी महाराज छत्तीसगढ़ प्रस्थान करेंगे जहां ज्योर्तिमठ के मुख्य कार्याधिकारी पं चंद्रप्रकाश मिश्रा द्वारा आयोजित महालक्ष्मी दीपावली पूजन महोत्सव सहित धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे।
शंकराचार्य जी महाराज के गुजरात प्रस्थान के दौरान प्रमुख रूप से सर्वश्री~साध्वी पूर्णांबा दीदी,साध्वी शारदांबा दीदी,ब्रम्हचारी परमात्मानंद,परमेश्वर दत्त शुक्ला,रमेश उपाध्याय,सुनील शुक्ला,सतीश अग्रहरि,विवेक भूषण,अमित तिवारी,शिवाकांत मिश्रा,तारकेश्वर नाथ,दिनेश मिश्रा सहित भारी संख्या में संत एवं भक्त उपस्थित थे।
प्रेषक
संजय पाण्डेय~मीडिया प्रभारी।
परमाराध्य परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य जी महाराज।



