संदीप चौरसिया को भाजपा महानगर उपाध्यक्ष का दायित्व, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
वाराणसी। भाजपा महानगर संगठन द्वारा संगठन के समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता संदीप चौरसिया को महानगर उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है।
आसानगंज, ईश्वर गंगी निवासी संदीप चौरसिया इससे पूर्व भाजपा के मध्यमेश्वर मंडल अध्यक्ष के पद पर रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता, मजबूत पकड़ और समर्पण को देखते हुए उन्हें महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
महानगर उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद विभिन्न भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन को और मजबूती मिलेगी।





