दीपदान कर नुक्कड़ नाटक से दिया प्रेम का संदेश
रोहनिया। धनतेरस के अवसर पर विश्व ज्योति जनसंचार समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को घमहापुर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दीपदान कर आपसी प्रेम, भाईचारा, अहिंसा एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने दीपदान नाटक प्रस्तुत कर अहिंसा, आपसी प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आराजी लाइन महेंद्र सिंह पटेल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। संस्था के निदेशक प्रवीण जोशी, प्रमोद पटेल तथा मोहनसराय चौकी इंचार्ज ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शर्मिला ने किया।






