Thursday, October 29, 2026

चंदौली पुलिस का मिडनाइट ऑपरेशन: 4 शातिर दबोचे गए, टाटा मैजिक समेत 30 इंडेन सिलेंडर बरामद

 

​चंदौली में आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस: ADG के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान, SP ने खुद संभाला मोर्चा; 4 गिरफ्तार और 8 गाड़ियां सीज

​चंदौली। जनपद में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए चंदौली पुलिस ने आधी रात को बड़ा अभियान चलाया। अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) वाराणसी जोन, नवीन अरोरा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के पर्यवेक्षण में 28-29 अक्टूबर की दरमियानी रात 1:00 बजे से भोर 4:00 बजे तक पूरे जिले में विशेष रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया।

​इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने खुद मुगलसराय और अलीनगर थाना क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान अलीनगर पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 गैस सिलेंडर और एक पिकअप वाहन बरामद किया, जबकि विभिन्न थानों में कुल 8 संदिग्ध वाहन सीज किए गए।

​आधी रात को सड़क पर उतरे कप्तान, परखी सुरक्षा व्यवस्था

​एसपी आकाश पटेल ने देर रात अचानक मुगलसराय और अलीनगर थाना क्षेत्रों में भ्रमण किया। उन्होंने चौराहों, बैरियरों और प्रमुख मार्गों पर तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी को परखा। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन तलाशी ली जाए, लेकिन साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि आम नागरिकों को बेवजह परेशानी न हो।

​होटल, ढाबों और लॉज की ली गई तलाशी

​अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई शुरू की गई।

  • ​सघन तलाशी: मुख्य मार्गों पर स्थित होटलों, ढाबों, लॉज और सरायों में ठहरे लोगों के पहचान पत्रों और रजिस्टरों की जांच की गई।
  • ​वाहनों की पड़ताल: बिना नंबर प्लेट, संदिग्ध कागजात या संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर जांच की गई।
  • ​बॉर्डर पर नाकाबंदी: प्रमुख चौराहों, बैंकों के आसपास और सीमावर्ती इलाकों में बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

​चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलताएं

​रात्रिकालीन अभियान के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलताएं मिलीं:

  • ​थाना अलीनगर: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 30 इंडेन गैस सिलेंडर और 1 टाटा मैजिक वाहन बरामद कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
  • ​वाहनों पर कार्रवाई: नियमों का उल्लंघन करने और संदिग्ध पाए जाने पर मुगलसराय पुलिस ने 4, चंदौली पुलिस ने 3 और सैयदराजा पुलिस ने 1 वाहन को सीज किया।

​पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों की धरपकड़ और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए इस प्रकार के औचक व विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir