Tuesday, October 27, 2026

चिरईगांव। शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में वीर लोरिक व्यायामशाला गौराकला द्वारा सोमवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में 50 से अधिक जोड़ी नामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेच का जोरदार प्रदर्शन किया।

 

60 हजार रुपये की प्रतिष्ठित कुश्ती में गाजीपुर के उदयवीर ने दिल्ली के नितिन को महज एक मिनट में चित कर खिताब अपने नाम कर लिया। निर्धारित 10 मिनट के मुकाबले में उदयवीर ने शुरुआत में ही सिंगल लेग अटैक (पैर काट) दांव से नितिन को पटखनी दे दी। इस शानदार जीत पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

 

अहरक के अशोक ने मिर्जापुर के बिपिन को सखी दांव से हराकर 20 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। जबकि अहरक के आकाश ने दिल्ली के शिवम को निकाल दांव से चित कर 50 हजार रुपये की इनामी कुश्ती जीती।

 

दंगल की सबसे बड़ी 80 हजार रुपये की कुश्ती में भोपाल के अंकित और वाराणसी के सचिन गिरी के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। दोनों पहलवानों ने ईरानी दांव, चरखा, बहरी पट और काला जंग जैसे दांव दिखाए, लेकिन अंत तक कोई पहलवान जीत नहीं सका और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

दंगल का शुभारंभ पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य और युवा नेता आकाश मौर्य सलदहा पार्सद प्रतृनिधि सुभाष यादव ने हाथ मिलाकर किया। कार्यक्रम में दीपक मौर्य, अखिलेश यादव, बमबम पहलवान, क्षमा पहलवान, राजेश उर्फ राजू प्रधान सहित बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे। संचालन रामसेवक मास्टर व लालजी उर्फ झगडू भइया ने किया तथा सहेंद्र और भैरो ने रेफरी की भूमिका निभाई।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir