Thursday, October 29, 2026

चंदौली में 1 नवंबर को महाशिविर: मुफ्त कानूनी सलाह के साथ दर्जनों सरकारी विभागों के लगेंगे स्टॉल

 

​चंदौली: 1 नवंबर को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में लगेगा ‘मेगा विधिक सेवा शिविर’, एक ही छत के नीचे मिलेंगे दर्जनों विभागों के लाभ

​चंदौली:

पात्र व्यक्तियों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने और आमजन को सुलभ व त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद में एक विशाल विधिक सहायता शिविर का आयोजन होने जा रहा है। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA), लखनऊ के निर्देशानुसार, आगामी 01 नवंबर 2026 को महेंद्र टेक्निकल इण्टर कॉलेज, चंदौली के परिसर में इस मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

​आमजन को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ: सचिव निकिता गौड़

​जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंदौली की सचिव श्रीमती निकिता गौड़ ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कानून और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

​उन्होंने बताया कि शिविर में आम नागरिकों को:

  • ​निःशुल्क विधिक सहायता और कानूनी सलाह उपलब्ध कराई जाएगी।
  • ​राष्ट्रीय लोक अदालत और विवादों के सुलह-समझौते से संबंधित जरूरी जानकारियां दी जाएंगी।
  • ​विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।
  • ​सरकारी योजनाओं में आवेदन व पात्रता की जांच के लिए मौके पर ही आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी।

​विभिन्न विभागों के लगेंगे स्टॉल, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

​सचिव ने जानकारी दी कि इस मेगा कैंप में जनपद के लगभग सभी प्रमुख सरकारी विभाग अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। प्रत्येक विभाग द्वारा अपना अलग स्टॉल लगाया जाएगा, ताकि नागरिक एक ही स्थान पर अपनी जरूरत से संबंधित विभाग से संपर्क कर सकें।

​शिविर में शामिल होने वाले प्रमुख विभाग:

    • ​स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार (ICDS)।
    • ​कृषि, पशुपालन एवं ग्रामीण आजीविका: कृषि विभाग, पशुपालन, डेयरी/दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नाबार्ड, रेशम व वन विभाग।
    • ​शिक्षा एवं कौशल: बेसिक, माध्यमिक, उच्च व प्राविधिक शिक्षा विभाग, कौशल विकास और आईटीआई (ITI)।
    • ​जनसेवा एवं प्रमाणन: राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, डूडा, नगर पालिका परिषद, खाद्य एवं रसद, विद्युत वितरण, परिवहन और डाक विभाग।
    • ​उद्योग, बैंकिंग एवं ऊर्जा: उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग, बैंकिंग सेवाएं, स्वतः रोजगार, नेडा और जल शक्ति विभाग आदि।

​अपील: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे 01 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज परिसर पहुंचकर इस मेगा शिविर का लाभ उठाएं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir