भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने इलिया थानाध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात
इलिया, चंदौली। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने इलिया थानाध्यक्ष महोदय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक सौहार्द, जनहित तथा समाज में कानून के प्रति जागरूकता जैसे विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान मानवाधिकार एसोसिएशन से जुड़े प्रेम गिरी (नागा बाबा), जितेंद्र सिंह, चंद्रशेखर जी, रामअवध जी एवं समाजसेवी करुणेश पाण्डेय उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने समाज में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आमजन के हित में सकारात्मक सहयोग और संवाद को महत्वपूर्ण बताया। इस शिष्टाचार मुलाकात का उद्देश्य पुलिस एवं सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों को प्रोत्साहित करना रहा।
भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन समाज में मानवाधिकारों के संरक्षण, जागरूकता एवं सामाजिक हित के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करता है।



