Thursday, October 29, 2026

महादेव पीजी कॉलेज के प्रबन्धक अजय कुमार सिंह बोले- ‘जनकल्याणकारी नीतियों से बढ़ रहा है भाजपा पर जनविश्वास’

चिरईगांव/वाराणसी महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर के प्रबन्धक एवं नवनियुक्त भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की सराहना की है। मंगलवार को कॉलेज सभागार में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास और समर्थन लगातार मजबूत हो रहा है।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने इसे महज़ एक पद न मानकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण और जनता की सेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का अवसर बताया।इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दूबे, डॉ. दयाशंकर सिंह, डॉ. लोकनाथ पाण्डेय, डॉ. मारुत नंदन मिश्रा, गौरव सिंह, अवनीश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

 

Gemini is AI and can make mistakes.

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir