राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं
रोहनिया। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, केशरीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों से आए जनता जनार्दन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से राज्यमंत्री को अवगत कराया। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर जनसमस्याओं के शीघ्र एवं उचित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान एवं उनकी सेवा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।






