Saturday, April 18, 2026

बलिया में रेलवे ट्रेक पर महिला का शव मिलने से सनसनी

बलिया में रेलवे ट्रेक पर महिला का शव मिलने से सनसनी

 

सहतवार थाना क्षेत्र के बघांव गांव समीप सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बताया गया की मृत महिला हरा रंग की ब्लाऊज व लाल रंग की साड़ी पहनी हुयी थी. पुलिस महिला के शव को आस पास के लोगों से पहचान कराने की काफी कोशिश की, लेकिन मृत महिला की शिनाख्त नही हो सकी. ग्रामीणों की आशंका है कि महिला रात मे किसी ट्रेन की जद में आने से मौत हुई है.

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir