Saturday, April 18, 2026

आज दिनांक 13 मार्च 2024 को महिला चेतना समिति के नेतृत्व में और लोक चेतना समिति के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चलाए जा रहें अभियान के विषय पर *समाज परिवर्तन में महिला नेतृत्व विषय* पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चिरईगांव चांदपुर कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्वलन व स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए सुरेंद भाई जी ने कहा गया कि संविधान में बराबरी का स्थान मिलने के बावजूद महिलाओ को आज भी सामाजिक,आर्थिक,राजनैतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि आज नारी शक्ति समाज को यह जता चुकी है कि दुनिया की तरक्की में महिलाओं का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। उपस्थिति दर्ज करवा रही है, संप्रदा जी ने अपनी बात रखते हुऐ भारतीय संविधान में सभी को समानता व स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है,और पंचायत में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो इसलिए उन्हें आरक्षण के माध्यम से भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है,पर अभी भी इन पदों का संचालन उनके घर के पुरूष सदस्य ही कर रहे है,हमे आज के दिन यह संकल्प लेना होगा कि हमे जो अधिकार संविधान द्वारा मिला है उसे हम ले और पंचायत विकास व देश समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वक्त्ता ने अपनी बात रखते हुऐ कही कि हम अपनी समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन कुशलता पूर्वक कर रहे है। महिलाओं को गांवो में भी अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कर पंचायत विकास में अपना योगदान देना होगा क्योंकि महिलाओं की समस्याओं को महिलाएं अच्छी तरह से समझती है और उसका समाधान भी अच्छे से कर सकती है। कार्यक्रम में चांदपुर,रैपुरा, मोकलपुर,आदि स्थानिय गांव से दर्जनो महिलाओं की भागीदारी रहीं। वक्ता के रूप सम्प्रदा जी, रंजू दीदी, भागवानी,पूजा,जयंत भाई,सुरेंद्र भाई और सन्तोष की उपस्थिति रही।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir