Monday, October 26, 2026

दिव्यांग बंधु डॉ. उत्तम ओझा दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया डी सी सी आई के जनरल

 

दिव्यांग बंधु डॉ. उत्तम ओझा दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया डी सी सी आई के जनरल सेक्रेटरी नियुक्त

दिव्यांग क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने और दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

वाराणसी। देश में दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देने, दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिव्यांग बंधु डॉ. उत्तम ओझा को दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति को देश में दिव्यांग क्रिकेट के संगठित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। काउंसिल की स्थापना ‘एक राष्ट्र, एक दिव्यांग क्रिकेट’ की परिकल्पना को साकार करने तथा देशभर में दिव्यांग क्रिकेट की गतिविधियों को एक संगठित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। काउंसिल का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तर्ज पर दिव्यांग क्रिकेट के लिए प्रभावी संगठनात्मक व्यवस्था विकसित करना है, ताकि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर मिल सकें।

डॉ. उत्तम ओझा लंबे समय से दिव्यांगजन के सशक्तीकरण, सामाजिक समावेशन और उनके अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। दिव्यांग उद्यमिता, शिक्षा, खेल और सामाजिक भागीदारी के क्षेत्र में उनके अनुभव से दिव्यांग क्रिकेट को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

अपनी नियुक्ति पर डॉ. उत्तम ओझा ने विश्वास व्यक्त किया कि दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया देश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने, दिव्यांग खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करने तथा क्रिकेट के माध्यम से उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में प्रतिभा, अनुशासन और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा किसी से कम नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें समान अवसर, उचित प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने की है। उनका प्रयास रहेगा कि दिव्यांग क्रिकेट को देशव्यापी पहचान मिले और भारतीय दिव्यांग क्रिकेट की प्रतिभा विश्व स्तर पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करे।

डॉ. ओझा ने विश्वास जताया कि सभी संबंधित संस्थाओं, खेल संगठनों, प्रशिक्षकों और दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के सहयोग से ‘एक राष्ट्र, एक दिव्यांग क्रिकेट’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।

उनकी नियुक्ति से दिव्यांग क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में नई उम्मीद जगी है। माना जा रहा है कि यह जिम्मेदारी देश में दिव्यांग खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल के माध्यम से समावेशी भारत के निर्माण के प्रयासों को गति प्रदान करेगी।
उनकी नियुक्ति पर अध्यक्ष राजेश भारद्वाज जी एवं पूर्व मुख्य आयुक्त राजस्थान सरकार उमाकांत शर्मा जी ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर संजय चौरसिया ने प्रशन्नता ब्यक्त की हैँ तथा इस दिव्यांग खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम बताया

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir