तेरही प्रथा का बहिष्कार कर शोकसभा आयोजित, मृत्यु भोज बंद करने का लिया संकल्प
रोहनिया। आराजी लाइन विकासखंड के कनेरी ग्रामसभा में स्वर्गीय दयाराम पटेल की पत्नी राजकल्ली देवी पत्नी स्वर्गवास पर सोमवार को तेरहवीं भोज का बहिष्कार कर शोकसभा का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान संजीव कुमार कश्यप की उपस्थिति में परिवार के लोगों ने मृत आत्मा की शांति के लिए हवन पूजन किया और ग्रामीणों ने स्वर्गीय राजकल्ली के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजीव कुमार कश्यप ने कहा कि तेरहवीं के नाम पर मृत्यु भोज एक सामाजिक कुरीति है, जो दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालती है। कर्ज लेकर दिखावे के लिए भोज कराने से गरीब परिवार और टूट जाता है, इसलिए इस प्रथा को बंद होना चाहिए। उन्होंने सादे तरीके से श्रद्धांजलि देने की अपील की। उपस्थित ग्रामीणों ने भी मृत्यु भोज के बहिष्कार और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान श्यामलाल चौहान, धीरज पटेल, शिव शंकर पटेल, हरिनाथ वर्मा, दूधनाथ पटेल,श्रीनाथ वर्मा, कैलाश पटेल, सहित कई लोग मौजूद रहे।


