Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

समग्र उत्थान पार्टी पूर्वांचल की 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

 

 

समग्र उत्थान पार्टी पूर्वांचल की 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

 

वाराणसी कैंट से महेश भारती, रोहनिया से डॉ राजेश राय व सेवापुरी से राकेश सिंह होंगे प्रत्याशी-

 

 

वाराणसी, समग्र उत्थान पार्टी देश धर्म, संविधान के प्रति आस्था व समाज मे आपके सपनों को साकार करने व अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष करती रही हैं। उक्त बातें अस्सी – लंका रोड़ स्थित होटल लेक व्यू में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेश महासचिव अमित पांडेय व प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कही। उन्होंने बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य देश में सैन्य आधारित शिक्षा के साथ प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र मे बच्चो के लिये निःशुल्क पुस्तकालय, प्रत्येक घर से एक रोजगार या व्यवसाय, स्मार्ट गांव बनाना तथा दस गांव के बीच एक फैक्ट्री की स्थापना, जैविक खेती को बढ़ावा देना एवं सबसे प्रमुख कार्य पड़ोसी देशों के द्वारा हमारे देश की अवैध कब्जा की गई भूमि को पुनः अपने देश में मिलाना व अतीत के गौरवशाली इतिहास की पुनर्स्थापना करना है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अमित पांडये ने इन सभी बिंदुओं को लेकर समग्र उत्थान पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की लगभग बीस विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही रही। विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए बताया कि वाराणसी कैंट से महेश भारती, रोहनियां से डॉ राजेश राय,शिवपुर से डॉ सम्प्रदा गंगवार, सेवापुरी से राकेश सिंह, दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) से अजीत सिंह, सैयदराजा से सुरेश सिंह, चकिया से दीपक त्रिपाठी,व चित्रकूट से राज प्रताप को विधान सभा क्षेत्र से पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के समग्र विकास हेतु पार्टी के सभी प्रत्याशियों को अपना समर्थन दे। इस अवसर पर अतुल शर्मा ‘राजू’, राजेश मिश्रा, मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

 

अमित पांडये

प्रदेश महासचिव

समग्र उत्थान पार्टी

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir