Saturday, April 18, 2026

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस वक्त हड़कंप

2014 चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि देश में कहीं भी मंदिरों में रेलवे स्टेशन में बम ब्लास्ट नहीं हुआ लेकिन प्रशासन के कान तक खड़े हो गए हैं जब प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सतलज एक्सप्रेस में बम होने की सूचना प्रशासन को मिली प्रशासन मूड में हो गई और ट्रेन को खाली कराने के बाद ट्रेन को पूरी तरीके से चेक किया गया और जब पता चला कि ट्रेन में कुछ नहीं है तो यात्रियों को बिठाकर ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया गया.

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब किसी ने गंगा सतलज एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना दे दी। इसके बाद स्टार्टर सिग्नल पार कर चुकी गाड़ी को रोक दिया गया। आनन फानन में पहुंची जीआरपी टीम और सिगरा थाने की पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया मगर कोई भी संदिग्ध वस्तु ट्रेन में नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिये रवाना किया गया।जानकारी के अनुसार काशी स्टेशन से पंजाब के फिरोजपुर कैंट के लिये चलने वाली गाड़ी संख्या 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर कैंट रेलवे स्टेशन से जैसे ही रवाना हुई। उसी वक्त स्टार्टर सिग्नल पार करने के तुरंत बाद गाड़ी के लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर के वॉकी टॉकी पर गाड़ी के एसएलआर में बम होने को सूचना मिली। आनन फानन में ट्रेन को रोक दिया गया। इसके बाद एएससी, एडिश्नल एसएस, इन्स्पेक्टर आरपीएफ, जीआरपी, बीडीएस मिर्जापुर की टीम, एसआईबी वाराणसी और एलआईयू टीम द्वारा पूरी गाड़ी को चेक किया गया। गाड़ी के अंदर कोई बम या संदिग्ध व्यक्ति वस्तु नहीं मिला। ज्वाइंट चेकिंग लगभग सवा 8 बजे तक पूरी हुई। तसल्ली होने के बाद ट्रेन को आगे के लिये रवाना किया गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir