Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

ग्राम पंचायत डिलाही मे निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

ग्राम पंचायत डिलाही मे निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
करमा ।(बी एन यादव )
स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत डिलाही मे निगरानी समिति की बैठक नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित सेक्रेटरी विपिन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
विपिन सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी का प्रकोप गावों की तरफ़ बढ़ रहा है । ऐसी स्थिति में गांव के प्रधान तथा सभी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है । बिना मास्क लगायें कोई बाहर न निकले ।आपस में दूरी बनाकर रहने की आवश्यकता है । सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए अस्पतालों में वैक्सीन उपलब्ध है सभी लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए । तथा गांवों में सफाई तथा सेनिटाइजर का छिड़काव कराया जाना चाहिए । नव निर्वाचित प्रधान राम औतार यादव ने कहा गांव में मास्क वितरण तथा वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है । इस अवसर पर सफाई कर्मी, आँगनबाड़ी ,आशा तथा ग्राम पंचायत के सदस्य भी उपस्थित रहे ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir