Saturday, April 18, 2026

पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने कर्तव्य बोध सम्मान से किया सम्मानित —पवन कुमार सिंह एडवोकेट

पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने कर्तव्य बोध सम्मान से किया सम्मानित —पवन कुमार सिंह एडवोकेट

    रावर्ट्सगंज ( सोनभद्र )

07अक्टूबर 2022अलग राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने अधिवक्ता भवन, तहसील परिसर, रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट को एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पवन कुमार द्विवेदी को पुष्पगुच्छ एवं “कर्तव्य बोध सम्मान” प्रमाण – पत्र देकर से सम्मानित किया                                मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा पूर्वांचल राज्य बनाने की काफी लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन सरकार की ओर से अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया है। यदि समय रहते सरकार द्वारा पूर्वांचल राज्य बनाने पर विचार करना चाहिए क्योंकि पूर्वांचल का बेरोजगार नौजवान अब पूर्वांचल राज्य की जरूरत को महसूस कर रहा है अगर उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन कर अलग पूर्वांचल राज्य बनता है तो पूर्वांचल के सामाजिक, धार्मिक,आर्थिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक का विकास होगा !

कर्तव्य बोध सम्मान से सम्मानित राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल प्रताप पटेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन हो क्योंकि यहां बिजली की अनुपलब्धता, गोरखपुर खाद कारखाना बंद होना, कई चीनी मिलों की बंदी, बेरोजगारी से बड़े पैमाने पर पलायन, बाढ़ और सूखे से परेशानी, पर्यटन स्थलों का विकास न होना, आधी जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे होना है पूर्वांचल राज्य जरूरी है !इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर नोटरी अधिवक्ता सत्य प्रकाश कुशवाहा, शिव प्रकाश चौबे ,सत्यम शुक्ला एडवोकेट नामवर कुशवाहा, एडवोकेट बी पी सिंह, पारस कुशवाहा, नवीन कुमार पांडे एड, शाहनवाज खान एडवोकेट आदि धन्यवाद संजीव कुमार उर्फ काकू सिंह ने दिया !

 

Up 18 news report by Anand Prakash Tiwari ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir