Saturday, April 18, 2026

विज्ञान प्रदर्शनी में पेंटिंग प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

विज्ञान प्रदर्शनी में पेंटिंग प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

सोनभद्र(विनोद मिश्र)

स्थानीय भारतीय इंटर कालेज में त्रिदिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को छात्रों ने पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया ।राष्ट्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिक संचार हेतु भारत सरकार द्वारा प्रायोजित विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा।पेंटिंग,सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी विज्ञान खोज पर आधारित माडल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक प्रो जीबी पंत विश्व विद्यालय प्रयागराज डॉ प्रमोद पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करके कार्य करना होगा।बिना लक्ष्य के कोई सफल नही हो सकता है।मन एक प्रयोगशाला है इसमें तरह तरह के विचार आते रहते हैं लेकिन लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए।उन्होंने महाभारत का उदाहरण दिया।जिसमें अर्जुन को चिड़िया की आंख ही दिख रही थी।आगे उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देकर बताया कि कैसे उन्होंने मन को एकाग्र होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।इस अवसर पर रितांशु गुप्ता,कार्यक्रम के संयोजक सिद्धार्थ पांडेय,गणेश देव पांडेय,रामानंद पांडेय,प्रमोद श्रीवास्तव,प्रेम प्रकाश पांडेय,लवकुश चौबे,रवि सिंह,रीना राय,सुमित पटेल,मृत्युंजय सिंह,कमलेश पटेल,शांतनु पांडेय आदि मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir