Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

उभय पक्षों के आरोप व हो रहे विवाद के मद्देनजर निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव की स्थगित

उभय पक्षों के आरोप व हो रहे विवाद के मद्देनजर निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव की स्थगित

सपा का आरोप , सत्ता का दुरुपयोग कर नाम निर्देशन पत्र की बिक्री व दाखिला के दिन प्रशासन ने दिखाया पक्षपात पूर्ण रवैया

भाजपाइयों ने लैम्पस व सहकारी संघ चुनाव को फिर से कराये जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे ।

सोनभद्र (विनोद मिश्र)

दुद्धी डीसीएफ कालोनी में दुद्धी क्रय विक्रय सहकारी समिति के नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व दाखिले के दिन सपाइयों व भाजपाइयों के बीच माहौल हुआ तल्ख
भाजपाई पूर्व के चुनाव लैम्पस व सहकारी संघ के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए आज के चुनाव के नामांकन पत्रों की बिक्री का बहिष्कार करने लगे, जिससे सपाई व भाजपाई आमने सामने हो गए ,माहौल को तल्ख देख निर्वाचन अधिकारी ने एसडीए श्याम प्रताप सिंह को सूचना दी ,जिस पर मौके पर पहुँचे एसडीएम श्री सिंह व सीओ दद्दन प्रसाद गोंड में मोर्चा संभाला |
उभय पक्षों के प्रतिनिधियों से काफी देर तक वार्ता करने के बाद मामले का हल नही निकलता देख प्रशासन ने उभय पक्षों को चुनाव स्थल से बाहर किया और उच्च अधिकारियों को प्रकरण को अवगत कराकर मंत्रणा करने लगे | वहीं दोनों पक्ष अपने अपने गुटों में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए | सपाइयों का मांग था कि नामांकन पत्र दिया जाए और चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए वहीं भाजपाइयों का मांग था कि चुनाव स्थगित हो और शुरुवाती लैम्पस के चुनाव व संघ का चुनाव में जहाँ जहाँ धांधली हुआ है उसे पुनः सम्पन्न कराया जाए|
करीब साढ़े 3 घण्टे तक दोनों पक्ष चुनाव स्थल के बाहर बैठे रहे|शनिवार को शाम 4 बजे समयावधि समाप्त होने पर उपजिलाधिकरी बिना कुछ कहे गाड़ी में बैठ मीडिया कर्मियों से कुछ कहे वहां से निकल लिए वहीं निर्वाचन अधिकारी जैसवार ओमप्रकाश ने चुनाव को अग्रिम आदेश तक स्थगित करने का आदेश प्रपत्र बाहर दीवार पर चस्पा कर दिया। लेकिन एसडीएम समेत निर्वाचन अधिकारी मीडिया को बयान देने से बचते हुए निकल लिए| जहां सपा ने नेता जुबेर आलम ने हार के डर से भाजपा पर चुनाव सम्पन्न नही कराने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा नेता रामेश्वर राय ने पूर्व में हुए लैम्पस व सहकारी संघ चुनाव में हुए धांधली की जांच की मांग करते हुए पुनः चुनाव को सम्पन्न कराते हुए ही क्रय विक्रय चुनाव करवाने की मांग की| शनिवार की दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय के नेतृत्व में भारी संख्या पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात रही | बताते चलें कि सपा के शेकरार आलम ने नामांकन पर्चा खरीद ही पाए कि विरोध शुरू हो गया|दोनों पक्षों के सैकड़ो समर्थक अंतिम समय तक अपनी मांग पर अड़े रहे|

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir