
*संसाधनों की कमी फिर भी गोल्ड🥇 पर साध रहे निशाना*
चंदौली जिले के होनहार खिलाड़ी अंशुमान पाठक ने , प्री उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में लगातार 21वीं से 25वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पांचों बार गोल्ड पर निशाना साधते हुए *होनहार बिरवान के होत चिकने पात* ,कहावत को चित्रार्थ कर दिखाया है।
अंशुमान पाठक की ये सफलता उनकी एकाग्रता और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
जहां इस खेल के लिए युवा वातानुकूलित शूटिंग रेंज में अभ्यास करते है वहीं अंशुमान पाठक खुले में आंधी, पानी ,जाड़े,गर्मी,और बरसात के मौसम में टीन शेड्स में अभ्यास करते है, जो इस खेल के अनुसार एकदम विपरीत और जटिल है, आपको बता दें कि इस लेवल पर इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग सिस्टम पर निशाना लगाया जाता है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण अंशुमान कागज के गत्ते पर अभ्यास कर अपने लक्ष्य पर अग्रसर है।
अंशुमान पाठक की ट्रेनिंग घर पर ही उनके पिता सुरेश कुमार पाठक के द्वारा कराई जाती है। पिता के निर्देशन में अंशुमान ने इंटर स्कूल स्टेट, और नेशनल, एवं ओपन स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भी कई बार पदक जीत चुके है। अभी बीते दिनों में प्रयागराज में चल रहे शूटिंग चैंपियनशिप में भी इन्होंने जिले का मान बढ़ाया चल रहे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए लखनऊ वाराणसी प्रयागराज शामली अन्य जिलों से खिलाड़ी आए हुए थे जिसमें अंशुमान पाठक ने चंदौली का नाम रोशन किया अंशुमान पाठक राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त निशानेबाज भी है।






