रोबोटिक हाथी को देख बच्चे हुऐ उत्साहित।
पशु पक्षियों की रक्षा के लिए लिया शपथ।
चन्दौली/डीडीयू नगर, लिटिल मिलेनियम मुगलसराय में एन जी ओ पेटा इंडिया के साथ मनाया गया विशेष बच्चों का दिवस
लिटिल मिलेनियम मुगलसराय को एन जी ओ पेटा इंडिया के सहयोग से एनिमल प्रोटेक्शन अवेयरनेस पर आधारित एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने खेल, मजेदार गतिविधियों और क्राफ्ट के जरिए जानवरों के प्रति दया और सुरक्षा का संदेश सीखा।
इस मौके पर एली – इंडिया का पहला रोबोटिक हाथी भी बच्चों से मिला। एली की प्रेरक कहानी और इंटरएक्टिव एक्टिविटी को बच्चों ने बेहद पसंद किया,
केरल के त्रिशूर जिले में इरिंजदा पिल्ली श्री कृष्ण मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के लिए रोबोटिक हाथी का उपयोग किया जाता है, जिसका नाम ‘इरिंजदा पिल्ली रमन’ है। यह हाथी लोहे के फ्रेम पर रबर की कोटिंग से बना है और इसमें एक असली हाथी की तरह सिर, कान और पूंछ हिलाने की क्षमता है। इस रोबोटिक हाथी को पेटा इंडिया ने दान किया था ताकि पशु क्रूरता को रोका जा सके और यह देश का पहला ऐसा मंदिर है जो धार्मिक अनुष्ठानों के लिए रोबोट हाथी का उपयोग करता है। बच्चों ने उसके साथ ढेर सारी तस्वीरें भी खिंचवाईं।
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में करुणा, जिम्मेदारी और सकारात्मक मूल्यों को बढ़ाते हैं।
लिटिल मिलेनियम मुगलसराय और पीटा इंडिया के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





