Thursday, February 26, 2026

फार्मर रजिस्ट्री से लिंक होंगी सभी विभागीय योजनाएं किसान दिवस में उप कृषि निदेशक ने दी जानकारी अप्रैल माह से होगी कृषि यंत्रों की आनलाईन बुकिंग

वाराणसी-*जनपद के मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के साथ ही पशुपालन विभाग,नलकूप खण्ड चन्दौली, लधुडाल नहर खण्ड, नलकूप खण्ड प्रथम, यू0पी0नेडा, मत्स्य, सहकारिता, रेशम, वन विभाग, गन्ना विकास विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक , सहायक निदेशक,मृदा परीक्षण/कल्चर, विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ ही जनपद के सभी विकास खण्डों के किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने किसानों को कृषि यंत्र,बीज मिनीकिट एवं सोलर पम्पों की आनलाईन बुकिंग के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी अप्रैल महीने से कृषि यंत्र, बीज मिनीकिट एवं सोलर पम्पों की आनलाईन बुकिंग प्रारम्भ हो जायेगी और किसान अपने मोबाइल से ही कृषि यंत्र, बीज मिनीकिट एवं सोलर पम्पों की बुकिंग कृषि विभाग की बेवसाइट से कर सकते है।

उन्होंने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही मिलेगी। इसके साथ ही अप्रैल से फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से सभी विभागो की योजनाएं लिंक हो जायेगी और फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार ही किसानों को विभागीय योजनाओं की सुविधा प्रदान की जायेगी ।

पशुपालन विभाग द्वारा नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना के सम्बंध में जानकारी दी गयी जिसमें मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत अधिकतम 80 हजार रूपये का अनुदान देय है, अनुदान 02 गाय की इकाई की स्थापना के लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम 80 हजार तक अनुमन्य होगा । मिनी नन्दिनी कृषक समृद्वि योजना में स्वदेशी नस्ल के 10 गायों की इकाई स्थापना पर 50 प्रतिशत अनुदान देय है। इस योजना अन्तर्गत बाह्य प्रदेश से 10 उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायो (गिर, साहीवाल एवं थारपारकर प्रजाति) को क्रय करके इकाई स्थापना पर अनुदान प्राप्त किया जाता है।बिजली विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजनान्तर्गत सोलर लगाने हेतु कृषकों से अनुरोध किया गया।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश कुमार विश्वकर्मा ने किसानों को बताया कि जनपद के सभी राजकीय कृषि रक्षा इकाई पर सोलर लाइट ट्रैप, स्टिकी ट्रैप 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है , सोलर लाइट ट्रैप सौर उर्जा से चार्ज होता है, रात में प्रकाश से कीटों को आकर्षित कर उन्हे नियंत्रित करता है।

उपस्थित किसानों द्वारा वन विभाग की समस्या उठाई गयी तो मौके पर उपस्थित वन विभाग के प्रतिनिधि द्वारा कृषकों की समस्या का समाधान हेतु अवगत कराया कि शासन के निर्देश के क्रम में कुल आम,नीम,शीशम,सागौन सहित 29 वृक्षों को कटाई हेतु प्रतिबंधित किया गया है, जिनके कटाई हेतु वन विभाग से अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन उप कृषि निदेशक एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक मृदा एवं कल्चर राजेश कुमार राय ने किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir