रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भव्य स्टूडेंट मीट आयोजित, 250 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, 150 को मिली स्कॉलरशिप।
वाराणसी।
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सी 4 एजुकेयर द्वारा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य स्टूडेंट मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा तथा आधुनिक तकनीकों, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर शंकर मुरलीधरन, जी एन आई ओ टी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन से प्रोफेसर चंद्रकांत सिंह तथा डी वी एस यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर मनीष प्रतीक ने छात्रों को संबोधित किया।
विशेषज्ञों ने शिक्षा के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के समय में पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ डिजिटल और तकनीकी ज्ञान, विशेषकर ए आई अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य उन्हीं का है जो नई तकनीकों को सीखने और अपनाने के लिए तैयार हैं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कॉलरशिप वितरण रहा, जिसमें 150 मेधावी छात्रों को सी 4 एजुकेयर की ओर से ₹10,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
आयोजन का सफल संचालन रॉबिन जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और छात्रों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्हें अपने करियर को लेकर नई दिशा और प्रेरणा भी प्रदान किया






