Thursday, August 20, 2026

मिट्टी में घटती जीवांश कार्बन की मात्रा चिन्ता का भविष्य* जेडीए *

वाराणसी -*
खेतों में अंधाधुंध रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग की प्रवृत्ति अब खतरनाक मोड़ पर है ऐसे में यदि समय रहते हम सावधान नहीं हुए तो पछताने के सिवाय कुछ हाथ नहीं आयेगा।उक्त बातें संयुक्त कृषि निदेशक(गुणवत्ता नियंत्रण) /टास्क फोर्स अधिकारी संतोष कुमार राय ने बृहस्पतिवार को आराजी लाइन विकास खण्ड के कंठीपुर गांव में कृषक जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित किसानों से कही।
नेशनल प्रोजेक्ट इन स्वायल हेल्थ एण्ड फर्टिलिटी कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री राय ने कहा कि दिन प्रतिदिन मिट्टी में घटती जीवांश की मात्रा चिन्ता का बिषय है मिट्टी को स्वस्थ बनाने के लिए किसान सनई,ढ़ैंचा के रूप में हरी खाद का प्रयोग करें।
*किसान के खेत तक पहुंचे अधिकारी,लिया मृदा नमूना-*
विशेष मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान के अंतर्गत जनपद के लिए नामित टास्क फोर्स अधिकारी संतोष कुमार राय जनपद के अधिकारियों के साथ आराजी लाइन विकास खण्ड के कंठीपुर गांव पहुंचे और गांव के प्रगतिशील किसान आजाद पटेल के खेत (खसरा नं.271) से मिट्टी का नमूना लिया जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया।कृषि निदेशालय लखनऊ द्वारा नामित टास्क फोर्स अधिकारी श्री राय के साथ जेडीए वाराणसी मंडल,उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा,जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह,सहायक निदेशक मृदा परीक्षण स्नेह प्रभा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।उप कृषि निदेशक ने बताया कि कंठीपुर गांव में 100 किसानों के खेत से मृदा नमूना एकत्र किया जायेगा और मृदा परीक्षण के उपरांत किसानों को नि:शुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करायें जायेंगे।
संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने उपस्थित किसानों से मृदा परीक्षण के उपरांत प्राप्त मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की।
*इनकी रही उपस्थिति-*
कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी निशांत कुमार मिश्रा,प्राविधिक सहायक एवं क्षेत्रीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला के अजय बाबू, सर्वेश कुमार सिंह,आलोक मौर्य,गोविंद सिंह,राधे श्याम पटेल तरुण गोपाल आदि उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir