आशीष मोदनवाल पत्रकार
अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा थाना राजातालाब क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
वाराणसी – आज दिनांक 23.07.2026 को श्री नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन एवं श्री बीर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब द्वारा थाना राजातालाब क्षेत्रान्तर्गत कस्बा राजातालाब में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करने हेतु जागरूक किया गया तथा फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी सुझाव प्राप्त किए गए तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
अपर पुलिस उपायुक्त द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े वाहनों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन एवं चालान कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही होटल, ढाबों, धर्मशालाओं एवं अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की नियमित जांच, सत्यापन एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा गतिविधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी को नियमित पैदल गश्त, रात्रि भ्रमण एवं संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
पैदल गश्त के दौरान श्री बीर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब, प्रभारी निरीक्षक थाना राजातालाब सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी






