अपार आईडी में खराब प्रगति पर आराजी लाइन क्षेत्र के 42 विद्यालयों को नोटिस जारी
राजातालाब।आराजीलाइन विकासखंड क्षेत्र में ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री अपार आईडी बनाने कि खराब प्रगति पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी द्वारा आराजी लाइन विकासखंड के 42 मान्यता प्राप्त विद्यालय को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी द्वारा निर्देशित किया गया है कि शासन/विभाग द्वारा योजनाओं के लाभ प्राप्त करने तथा अन्यत्र विद्यालय में दाखिला बनाने में पेन नंबर के साथ-साथ अपार आईडी की भी आवश्यकता होती है परंतु आराजी लाइन विकासखंड के 42 विद्यालय में अपार आईडी की पेंडेंसी बहुत ज्यादा है इन सभी को जल्द से जल्द शत प्रतिशत बच्चों की अपार आईडी बनाने हेतु चेतावनी दी गई।चेतावनी प्राप्त वाले विद्यालय में मुख्य रूप से शिवम पब्लिक स्कूल रूपापुर, शिवरामा पब्लिक स्कूल महगांव, एसजीएम पब्लिक स्कूल बीमौरी मिर्जामुराद, जमुना शिक्षण संस्थान, महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल जमीन बैरवन, श्रद्धा जूनियर हाई स्कूल, रामनारायण पब्लिक स्कूल खजूरी, जय सरस्वती शिक्षा निकेतन लहिया,सी बी एस पब्लिक स्कूल प्रतापपुर,आरडीए पब्लिक स्कूल सरवनपुर इत्यादि है। खंड शिक्षा अधिकारी आराजीलाइन शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में भी मेरे द्वारा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इनको ख़राब प्रगति के लिए नोटिस निर्गत किया जा चुका है परंतु अपार आईडी बनाने में उनके द्वारा अपेक्षित कार्यवाही नहीं की जा रही है अगले तीन दिवस में इन विद्यालयों के द्वारा अपेक्षित प्रगति नहीं लाई गई तो इन विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही का प्रस्ताव जनपद स्तर को प्रेषित किया जाएगा।







