Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

गोसेवा हेतु शंकराचार्य जी से मार्गदर्शन लेने आएगा काशी का सिन्धी समाज,होगा पुस्तिका का विमोचन

प्रेस विज्ञप्ति-प्रकाशनार्थ

 

गोसेवा हेतु शंकराचार्य जी से मार्गदर्शन लेने आएगा काशी का सिन्धी समाज,होगा पुस्तिका का विमोचन

 

प्रथम रामा गोधाम का प्रयागराज में स्थापना कर शंकराचार्य जी काशी पधारे

 

वाराणसी,10.6.25

प्रयागराज में प्रथम रामा गोधाम का परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुकेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने कल प्रयागराज में स्थापना किया।इस अवसर पर भारी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।शंकराचार्य जी महाराज ने उपस्थित गौभक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के समस्त जिलों में रामा गौधाम का स्थापना कर उसमें गौमाता की सेवा की जाएगी।अगर कोई भी व्यक्ति,संगठन या सरकार गौमाता के सेवा में खुद को असमर्थ पाता है तो गौमाता को रामा गौधाम पहुचा सकता है।जहां उनका हर प्रकार से सेवा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि गोविंद के इस भारत भूमि पर जब तक पूर्णतया गौकशी व गौमाता का रक्त गिरना बंद नही हो और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित नही किया जाता तब तक गौरक्षा आंदोलन चलता रहेगा।गौमाता को समुचित सुरक्षा,सत्कार व आदर देकर ही भारत पुनः विश्वगुरु के रूप में ख्यापित हो सकता है।

 

उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि प्रयागराज में प्रथम रामा गौधाम की स्थापना के अनन्तर रामपुर में माता काली व महासरस्वती के मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा कर वापस काशी पधारने पर सन्तों व भक्तों ने शंकराचार्य जी महाराज का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।साथ ही श्रीविद्यामठ पहुचने पर भक्तों द्वारा शंकराचार्य जी महाराज का चरणपादुका पूजन कर आरती उतारी गई।

 

कल दिनांक 11 जून को बजे 3 बजे केदारघाट के बगल में स्थित श्रीविद्यामठ में सिंधी समाज के सुप्रसिद्ध संत साईं जलकुमार मसंद साहिब द्वारा देश विदेश में बसे सिंधी समाज के गौसेवा अभियान से जुड़ने सम्बन्धी एक पुस्तिका प्रकाशित की गई है जिसका विमोचन शंकराचार्य जी के करकमलों द्वारा सम्पन्न होगा।साथ ही कल गौसेवा हेतु काशी का सिंधी समाज शंकराचार्य जी महाराज से मार्गदर्शन प्राप्त करेगा।

 

*कल योग से सम्बंधित विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित*

 

कल 11 जून को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक शंकराचार्य जी के सान्निध्य में योगगुरु मंगेश त्रिवेदी व योगाचार्य अंजना त्रिपाठी के संचालन में योग से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

प्रेषक

संजय पाण्डेय-मीडिया प्रभारी।

परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir