कार्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी
आशीष मोदनवाल पत्रकार
वाराणसी – दिनांक 06.06.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरजी में भोथू यादव उर्फ ओमप्रकाश यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष) के साथ अनीश यादव, धर्मराज यादव, सत्यनारायण यादव, नन्हेलाल यादव एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई, जिससे गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें उपचार हेतु बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 173/2026 धारा 103(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
श्री नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा घटना में सम्मिलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना फूलपुर से पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। गठित टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।
*जिसके परिणामस्वरूप घटना के 24 घंटे के भीतर, दिनांक 07.06.2026 को थाना फूलपुर की गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तगण अनीश यादव, धर्मराज यादव, सत्यनारायण यादव एवं नन्हेलाल यादव को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा गया था।*
*इसी क्रम में आज दिनांक 15.07.2026 को थाना फूलपुर की गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बेलवा अण्डर पास के पास से मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त पंकज पटेल उर्फ देवा पुत्र राजेश पटेल एवं अर्पित यादव पुत्र चंद्रशेखर यादव को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।*
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. पंकज पटेल उर्फ देवा पुत्र राजेश पटेल, निवासी ग्राम बरजी, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष।
2. अर्पित यादव पुत्र चंद्रशेखर यादव, निवासी चक वासुदेवपुर (गोराड़ीह), थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष।
*अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-*
*1.पंकज पटेल उर्फ देवा*
• मु0अ0सं0-473/2022, धारा 427/504/506 भा.दं.वि., थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी।
*2. अर्पित यादव*
• मु0अ0सं0-240/2025, धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 राजीव कुमार सिंह, थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी कठिराव, थाना फूलपुर।
3. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव, थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 रितेश कुमार, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. रि0का0 सुशील कुमार, थाना फूलपुर थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त,
गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी







