Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

*प्रेस क्लब रिहंद(बीजपुर)के अध्यक्ष विजय कुमार पटेल व संदीप राय बनाए गए कोषाध्यक्ष*

*प्रेस क्लब रिहंद(बीजपुर)के अध्यक्ष विजय कुमार पटेल व संदीप राय बनाए गए कोषाध्यक्ष*

बीजपुर/सोनभद्र।18 जुलाई। सोमवार को अपराह्न बीजपुर के सम्मानित व युवा पत्रकारों की एक बैठक वरिष्ठ व सम्मानित पत्रकार डी एस त्रिपाठी व रामबली मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में सम्पन्न की गई। जिसमें बीजपुर क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट व सोसल मीडिया के कुल 20 पत्रकारों ने भाग लेकर पत्रकारों पर आए दिन हो रहे हमले पर चिंता व्यक्त किया। तथा समाजसेवी पत्रकार चंद्रमणि शुक्ला के आकस्मिक निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया।
अगली कड़ी में प्रेस क्लब रिहंद(बीजपुर) के पदाधिकारियों का चयन 2022-23 के लिए किया गया। 21 सदस्यों वाली कमेटी में डी एस त्रिपाठी व राम बली मिश्रा को सर्वसम्मति से इस कमेटी का संरक्षक बनाया गया। साथ ही साथ युवा पत्रकार विजय कुमार पटेल को कमेटी का अध्यक्ष व रविन्द्र कुमार पाण्डेय को महामंत्री चयनित किया गया। अन्य पदाधिकारियों में विजय कुमार सोनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार अग्रवाल, विशाल गुप्ता व अशफाक कुरैशी को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। संदीप राय को कोषाध्यक्ष, जयचंद प्रसाद एवं प्रदीप जायसवाल को संगठन मंत्री का गुरुतर भार सौपा गया। चन्दन श्रीवास्तव व मंसूर आलम को मंत्री के अलावा प्रिंस श्रीवास्तव व प्रवीण कुमार को सूचना मंत्री की जिम्मेवारी दी गई। नीरज कुमार को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। आय व्यय निरीक्षक बिजेंद्र कुमार सिंह उर्फ बग्गा सिंह को बनाया गया।सक्रिय सदस्यों में अखिलेश कुमार जायसवाल आदि के नाम शामिल हैं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir