Friday, August 21, 2026

बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल का जन्मदिन

बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल का जन्मदिन

राजातालाब।आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को दोपहर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं अपना दल एस पार्टी के प्रदेश सचिव डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने पार्टी के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अपना दल एस के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल का जन्मदिन मनाया। जिसके दौरान डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव सिंह ने अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए ईश्वर से उनके लंबी उम्र एवं स्वस्थ रहने की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दिए। जन्मदिन समारोह के अंत में मिष्ठान वितरण हुआ और डॉक्टर नरेंद्र पटेल ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। जन्मदिन समारोह में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव सिंह, रामबाबू प्रधान, अनिल पटेल, महेश राजभर, शराफत, रामबाबू राजभर ,राजेश, आदिल, राहुल,राजेश सिंह इत्यादि पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण में उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir