Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

शहर महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई सम्पन

शहर महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई सम्पन।

चन्दौली ब्यूरो/डीडीयू नगर, वार्ड नंबर 7 पथरा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अति आवश्यक बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह ने कहा की आने वाला समय हम महिलाओं की भागीदारी आगामी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हम महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है और हमें यह जिम्मेदारी बहुत ईमानदारी से निभानी होगी बिना किसी लालच और लोभ से बचना होगा क्योंकि हम महिलाओं के आदर्श विश्व पटल पर अपना नाम रोशन करने वाली आयरन लेडी के नाम से मशहूर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के विचारों से हम सभी महिला लोग प्रभावित हैं और देश की महिला भी उनके आदर्शों का और उनके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय को लोहा मानती है

आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में हम महिलाओं को नारी शक्ति के रूप में हर घर के दरवाजे पर जाकर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को और कांग्रेस पार्टी द्वारा आजादी के बाद से 2014 तक किए गए कार्यों के बारे में जन जागरण अभियान चलाकर आम जनता को जागृत करेंगे! हर घर हर गांव हर मोहल्ला जाकर विस्तार पूर्वक बताएंगे हम महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रयास अभी से शुरू कर देना चाहिए!

बैठक में दर्जनों महिलाओं ने समाजवादी पार्टी की विचारधारा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी की मुख्यधारा अपनाकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को अपनाने का शपथ लिया! यह कर्मठ महिलाएं कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई और उनका माल्यार्पण करके शहर अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया उनका नाम इस प्रकार है! गुलशन बानो सितारा बनो अमाना बेगम नगीना बेगम बदर निशा जरीना बानो अंजुम आरा शबनम बानो कमरुल निशा शांति देवी लालमणि देवी साइमा बेगम कमरुल निशा बानो आदि दर्जनों महिलाएं बैठक में उपस्थित रही!

बैठक की अध्यक्षता शर्मिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह ने किया संचालन श्रीमती सुमन पाल ने किया और धन्यवाद मनकुंवर देवी चौहान ने किया!

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir