Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सेवा का संकल्प बना विकास का प्रतीक: विशुनपुरा में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य सम्पन्न

सेवा का संकल्प बना विकास का प्रतीक: विशुनपुरा में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य सम्पन्न

चिरईगांव (वाराणसी)।चिरईगांव ब्लॉक प्रमुख मा॰ अभिषेक सिंह के नेतृत्व और विकास के प्रति अटूट संकल्प का परिणाम ग्राम सभा विशुनपुरा में देखने को मिला है, जहाँ बलुआ वाराणसी मेन रोड से कल्लू गुप्ता के घर होते हुए जाल्हूपुर-बर्थरा सम्पर्क मार्ग तक एक महत्वपूर्ण इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया है।

इस नई और मजबूत सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से, यह मार्ग कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों से भरा रहता था, जिससे न सिर्फ पैदल आवागमन बल्कि वाहनों की आवाजाही भी अत्यंत कष्टदायक हो गई थी। अब सुंदर और टिकाऊ इंटरलॉकिंग सड़क बनने से ग्रामीणों को इस समस्या से स्थाई राहत मिली है।

स्थानीय निवासियों, जिनमें कल्लू गुप्ता, रामनरेश यादव, राकेश सिंह, शंभू गुप्ता, सुनील पटेल, राजेश कुमार, और मनोज निषाद शामिल हैं, ने ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह के प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि प्रमुख जी सदैव क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख के वक्तव्य को दोहराया, “राजनीति सिर्फ सत्ता का माध्यम नहीं, सेवा का संकल्प है,” और कहा कि अभिषेक सिंह जी ने अपने कार्यों से इस कथन को पूरी तरह साबित कर दिखाया है।

ग्राम सभा विशुनपुरा के समस्त ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह के प्रति हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir